Current Affairs Featured Trending

Current Affairs 30 September 2026 UPSC SSC HSSC

YOGI ACADEMY Admin · 30 Sep 2026 · 4 views

Current Affairs 30 September 2026 UPSC SSC HSSC UPSC | SSC | HSSC | Railway | Banking

Current Affairs 30 September 2026 UPSC SSC HSSC


सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए Current affairs का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC HSSC SSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए current affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप Daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी Hindi और English दोनों लैंग्वेज में होगी । जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम current affairs के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम Current Affairs 30 September 2026 प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं- यहाँ अभी पढ़ने के बाद आप टेस्ट भी देना चाहते हो तो इस लिंक पर क्लिक करो या हमारी एप्लीकेशन Yogi Learning Hub को प्ले स्टोर से डाउनलोड करो और प्रैक्टिस करो-


TODAY NEWS HIGHLIGHT


  1. एशियाई खेल 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शनः स्क्वैश, एथलेटिक्स और निशानेबाजी में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ
  2. 2026 शतरंज ओलंपियाड में भारत को रजत, उज्बेकिस्तान ने जीता स्वर्ण
  3. ग्लोबल कूलिंग प्लेज 2026: सतत शीतलन और हीट-रेजिलिएंस को बढ़ावा, पहले 'कूल लीडर्स' सम्मान प्रदान
  4. WorldSkills Shanghai 2026 में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, वैश्विक कौशल प्रतियोगिता में 10वाँ स्थान
  5. 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 2026 में 20 कलाकारों को ललित कला
  6. अकादमी पुरस्कार कांडला में 150 TPD ई-मेथनॉल संयंत्र की योजना, भारत में हरित शिपिंग ईंधन को मिलेगा बढ़ावा
  7. पशुधन बीमा पोर्टल 2026: किसानों के पशुधन को वित्तीय जोखिम से सुरक्षा और बीमा सेवाओं का डिजिटलीकरण
  8. अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2026: भाषाई विविधता, सांस्कृतिक संवाद और वैश्विक सहयोग का महत्व


Current Affairs 30 September 2026 UPSC SSC HSSC


1. आइची-नागोया एशियाई खेल 2026 में महिला एकल स्ववंश में रजत पदक किसने जीता ?

A - अनाहत सिंह

B- ईशा सिंह

C - विथ्या रामराज

D - गुलवीर सिंह

उत्तर - A - अनाहत सिंह

आइची-नागोया एशियाई खेल 2026 में अनाहत सिंह और अभय सिंह ने स्क्वैश एकल में रजत पदक जीते, जबकि यश वीर सिंह, गुलवीर सिंह, मुरली श्रीशंकर और रोहित यादव ने एथलेटिक्स में पदक हासिल किए। विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में 54.75 सेकंड के समय के साथ पी. टी. उषा का 42 वर्ष पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में रजत पदक जीता।


2. 46वे FIDE शतरंज ओलंपियाड 2026 के ओपन वर्ग में भारत ने कौन-सा पदक जीता ?

A - स्वर्ण

B - रजत

C - कांस्य

D - कोई पदक नहीं

उत्तर - B - रजत


27 सितंबर 2026 को समरकंद में आयोजित 46वे FIDE शतरंज ओलंपियाड के ओपन वर्ग मे भारत ने 18 मैच पॉइंट के साथ रजत पदक जीता, जबकि उज्बेकिस्तान ने 20 पॉइंट के साथ स्वर्ण और जर्मनी ने कांस्य पदक हासिल किया। अंतिम दौर में भारत और हंगरी का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा, जिसमे अर्जुन एरिंगंसी ने जीत दर्ज की, जबकि डी. गुकेश को हार मिली और प्रज्ञानानंदा व निहाल सरीन के मुकाबले ड्रॉ रहे।



3. पहली बार Cool Leaders Awards किन देशों को प्रदान किए गए ?

A - भारत और UAE

B - सिंगापुर और UAE

C - सिंगापुर और भारत

D - UAE और जापान

उत्तर - B - सिंगापुर और UAE


सितंबर 2026 में सिंगापुर में आयोजित Global Cooling Pledge Assembly मे सिंगापुर और UAE को पहली बार Cool Leaders Awards से सम्मानित किया गया, जबकि Cool Coalition सतत एवं ऊर्जा-कुशल शीतलन को बढ़ावा दे रहा है। COP28 (2023) में शुरू Global Cooling Pledge का लक्ष्य 2050 तक cooling-related emissions में 68% कमी और 2030 तक नए AC की औसत ऊर्जा दक्षता में 50% सुधार करना है।



4. WorldSkills Competition 2026 में भारत ने कौन-सा स्थान हासिल किया ?

A - 8वाँ

B - 9वाँ

C-10वाँ

D-11वाँ

उत्तर - C-10वाँ


शंघाई में आयोजित WorldSkills Competition 2026 में भारत ने 10वाँ स्थान हासिल कर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया तथा 6 रजत पदक और 20 Medal of Excellence जीते। भारत ने 11 नए कौशल क्षेत्रों में पहली बार भाग लिया, जो डिजिटल तकनीक और Industry 4.0 आधारित कौशलों की ओर बढ़ते फोकस को दर्शाता है।


5. 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 2026 में कितने कलाकारों को ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किए गए ?

A-15

B-18

C-20

D-25

उत्तर - C-20


ललित कला अकादमी की 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 2026 में 20 कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 2,495 कलाकारों की 6,175 कलाकृतियों में से 270 का प्रदर्शन के लिए चयन हुआ। 1954 में स्थापित ललित कला अकादमी चित्रकला, मूर्तिकला, प्रिटमेकिंग और मिश्रित माध्यमों के माध्यम से भारतीय दृश्य कला एवं सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देती है।



6. दीनदयाल बंदरगाह पर प्रस्तावित ई-मेथनॉल संयंत्र की क्षमता कितनी है ?

A-100 TPD

B-150 TPD

C-200 TPD

D-250 TPD

उत्तर - B-150 TPD


गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल बंदरगाह पर ₹2,300 करोड़ की लागत से 150 TPD क्षमता का ई-मेथनॉल संयंत्र स्थापित किया जाएगा, जिसे DPA और APCL मिलकर विकसित करेंगे। ई-मेथनॉल हरित हाइड्रोजन और CO₂ से बनने वाला कम-कार्बन ईधन है, जो राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत ग्रीन शिपिंग को बढ़ावा देने में सहायक होगा।



7. पशुधन बीमा पोर्टल किस विभाग द्वारा लॉन्च किया गया ?

A - कृषि एवं किसान कल्याण विभाग

B - पशुपालन एवं डेयरी विभाग

C - ग्रामीण विकास विभाग

D - मत्स्य विभाग

उत्तर - B - पशुपालन एवं डेयरी विभाग


पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने 28 सितंबर 2026 को पशुधन बीमा पोर्टल लॉन्च किया, जिसके माध्यम से पॉलिसी, दावे, ट्रैकिंग, निगरानी और रिपोर्टिंग जैसी बीमा सेवाएँ डिजिटल रूप से उपलब्ध होंगी। राष्ट्रीय पशुधन मिशन से जुड़ी इस पहल में सरकार 85% और लाभार्थी 15% प्रीमियम वहन करते है तथा पशुओं की डिजिटल पहचान के लिए RFID तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

8. अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस की तारीख किसके सम्मान में चुनी गई है ?

A - सेट पीटर

B - सेट जेरोम

C- सेट पॉल

D - सेट ऑगस्टीन

उत्तर - B - सेट जेरोम


प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 मई 2017 को आधिकारिक दिवस घोषित किया और यह दिवस सेट जेरोम के सम्मान में मनाया जाता है। भारत जैसे बहुभाषी देश में अनुवाद भाषाई-सांस्कृतिक संवाद, शिक्षा, प्रशासन एवं न्यायपालिका में महत्वपूर्ण है, जबकि AI, मशीन ट्रांसलेशन और NLP डिजिटल भाषाई पहुंच को बढ़ा रहे हैं।


अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।


Also Check -

Today Current Affairs pdf - Click Here .

Current Affairs - 29.09.2026 Click Here

Current Affairs - 28.09.2026 Click Here

Current Affairs - 26.09.2026 Click Here

Current Affairs - 25.09.2026 Click Here

Current Affairs - 24.09.2026 Click Here

Current Affairs - 23.09.2026 Click Here

Current Affairs - 22.09.2026 Click Here

Current Affairs - 21.09.2026 Click Here

Current Affairs - 20.09.2026 Click Here

Current Affairs - 19.09.2026 Click Here

Current Affairs -18. 09.2026 Click Here

Share this article
Send this useful update to your friends or study group.
https://www.yogiacademylive.com/blog/current-affairs-30-september-2026-upsc-ssc-hssc

Comments

Join the discussion. New comments are reviewed before publication.

0 thread(s)
Be the first to start a discussion.
current affairs 2026 ssc exam