Current Affairs 26 September 2026 UPSC SSC HSSC
Current Affairs 26 September 2026 UPSC SSC HSSC UPSC | SSC | HSSC | Railway | Banking
Current Affairs 26 September 2026 UPSC SSC HSSC
सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए Current affairs का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC HSSC SSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए current affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप Daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी Hindi और English दोनों लैंग्वेज में होगी । जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम current affairs के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम Current Affairs 26 September 2026 प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं- यहाँ अभी पढ़ने के बाद आप टेस्ट भी देना चाहते हो तो इस लिंक पर क्लिक करो या हमारी एप्लीकेशन Yogi Learning Hub को प्ले स्टोर से डाउनलोड करो और प्रैक्टिस करो-
TODAY NEWS HIGHLIGHT
- एशियाई खेल 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शनः वुशु, रोइंग, शूटिंग और एथलेटिक्स में पदक
- मिजोरम की लालरीथांगी बनीं FAO की 100 महिला नायिकाओं' में शामिल, स्ट्रॉबेरी खेती से ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल
- संगीत निर्देशक शांतनु मोइत्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026 से किया जाएगा सम्मानित
- दिल्ली की 'DURGA' योजना को मंजूरी, महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मिलेंगे 1,300 पिंक ई-ऑटो
- दिल्ली में 'PM सूर्य घर' पोर्टल लॉन्च, रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए ₹1.56 लाख तक की संयुक्त सब्सिडी
- eRASSU J0608 की खोज से गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अध्ययन को नई दिशा, 6.24 मिनट में परिक्रमा करते हैं दो श्वेत बौने
- असद आलम सियाम होंगे भारत में बांग्लादेश के नए उच्चायुक्त, भारत-बांग्लादेश संबंधों में राजनयिक पुनर्संवाद की तैयारी
- विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2026 स्वस्थ पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के बीच संबंध पर वैश्विक जोर
Current Affairs 26 September 2026 UPSC SSC HSSC
1. सतनाम सिंह और सलमान खान ने किस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता ?
A - पुरुष सिंगल स्कल्स
B - पुरुष डबल स्कल्स
C - पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स
D - पुरुष कयाक फोर
उत्तर - C - पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स
आइची-नागोया, जापान में आयोजित 20वे एशियाई खेल 2026 में भारत ने वुशु, रोइंग, शूटिंग और एथलेटिक्स में पदक हासिल किए। रोशिबीना देवी ने वुशु में रेजत, सतनाम सिंह-सलमान खान और परिनाज धालीवाल-अनंतजीत सिंह नरूका ने कोस्य, जबकि सीमा और मिश्रित 4×400 मीटर रिले टीम ने क्रमशः कांस्य और रजत पदक जीता।
2. लालरीथांगी को किस संस्था की '100 Women Heroes' पहल में चुना गया है ?
A - UNESCO
B-FAO
C- UNDP
D- UNICEF
उत्तर - B-FAO
मिजोरम की लालरीथांगी को कृषि-खाद्य प्रणालियों और ग्रामीण विकास में योगदान के लिए FAO की '100 Women Heroes' पहल में चुना गया है। पूर्व शिक्षिका लालरीधांगी ने स्ट्रॉबेरी की खेती से 2025 में ₹10 लाख से अधिक की आय अर्जित की और यह सम्मान International Year of the Woman Farmer 2026 से जुड़ा है।
3. राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026 के लिए किसे चुना गया है?
A - ए. आर. रहमान
B - शांतनु मोइत्रा
C - अमित त्रिवेदी
D - विशाल भारद्वाज
उत्तर - B - शांतनु मोइत्रा
मध्य प्रदेश सरकार ने संगीत निर्देशक शांतनु मोइत्रा को संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026 देने की घोषणा की है, जिसमे ₹5 लाख की कर-मुक्त राशि और प्रशस्ति-पत्र शामिल है। यह पुरस्कार 28 सितंबर 2026 को इंदौर में प्रदान किया जाएगा; मोइत्रा को 2014 में 'ना बंगारू तल्ली' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था और लता मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना 1984 में हुई थी।
4. DURGA योजना के पहले चरण में कितने पिक ई-ऑटो दिए जाएंगे ?
A-1,000
B-1,300
C-1,500
D-2,000
उत्तर - B-1,300
दिल्ली मंत्रिमंडल ने 23 सितंबर 2026 को महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए DURGA योजना को मंजूरी दी, जिसके पहले चरण में 1,300 पिंक ई-ऑटो दिए जाएंगे। योजना का उद्देश्य स्वरोजगार, महिला सुरक्षा, अंतिम-मील कनेक्टिविटी और स्वच्छ शहरी परिवहन को बढ़ावा देना है, जिसमे 70 DMRC मेट्रो स्टेशनों पर EV चार्जिंग सुविधाएं भी जुड़ी होंगी।
5. केंद्र और दिल्ली सरकार की संयुक्त सब्सिडी से अधिकतम कितनी सहायता मिल सकती है?
A - ₹78,000
B-₹1 लाख
C-₹1.25 लाख
D-₹1.56 लाख
उत्तर - D-₹1.56 लाख
दिल्ली सरकार ने 21 सितंबर 2026 को 'दिल्ली PM सूर्य घर' पोर्टल शुरू किया, जिसके तहत पात्र परिवारों को केंद्र और दिल्ली सरकार की संयुक्त सब्सिडी से ₹1.56 लाख तक की सहायता मिल सकती है। PM सूर्य घर योजना का कुल परिव्यय ₹75,021 करोड़ है और इसका लक्ष्य 1 करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर स्थापित कर स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास को बढ़ावा देना है।
6. RASSU J0608 किस प्रकार की खगोलीय प्रणाली है ?
A - न्यूट्रॉन स्टार
B - डबल-व्हाइट-ड्वार्फ बाइनरी
C - ब्लैक होल बाइनरी
D - एक्सोप्लैनेट सिस्टम
उत्तर - B - डबल-व्हाइट-ड्वार्फ बाइनरी
भारतीय शोधकर्ताओं के नेतृत्व वाली टीम ने RASSU J0608 नामक अल्ट्राकॉम्पैक्ट डबल-व्हाइट-ड्वार्फ बाइनरी का अध्ययन किया, जिसकी कक्षीय अवधि लगभग 6.24 मिनट है और इसमे Direct-impact Accretion से एक्स-रे उत्सर्जन होता है। इसकी कक्षीय अवधि गुरुत्वाकर्षण विकिरण के कारण घट रही है तथा लगभग 0.43 सौर द्रव्यमान की Chirp Mass वाली यह प्रणाली भविष्य में LISA मिशन के लिए संभावित Verification Source बन सकती है।
7. भारत में बांग्लादेश के अगले उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A - एम. रियाज हमीदुल्लाह
B- असद आलम सियाम
C - मोहम्मद तौहीद
D - शेख हसन
उत्तर - B- असद आलम सियाम
बांग्लादेश के विदेश सचिव असद आलम सियाम को भारत में अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है और भारत ने उनके नाम को औपचारिक Agrément प्रदान किया है। 1995 बैच के अधिकारी सियाम इससे पहले अमेरिका में राजदूत रह चुके है, जबकि वर्तमान उच्चायुक्त एम. रियाज हमीदुल्लाह जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में स्थायी प्रतिनिधि का पद संभालेगें।
8. विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस किस संगठन की पहल से जुड़ा है?
A-WHO
B- UNEP
C-IFEH
D- UNDP
उत्तर - C-IFEH
विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष 26 सितंबर को मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के बीच संबंधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं टिकाऊ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस IFEH से जुड़ा है और वायु-जल प्रदूषण, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा व जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है; भारत में स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और NCAP महत्वपूर्ण पहल है।
Also Check -
Today Current Affairs pdf - Click Here
Current Affairs - 25.09.2026 Click Here
Current Affairs - 24.09.2026 Click Here
Current Affairs - 23.09.2026 Click Here
Current Affairs - 22.09.2026 Click Here
Current Affairs - 21.09.2026 Click Here
Current Affairs - 20.09.2026 Click Here
Current Affairs - 19.09.2026 Click Here
Current Affairs -18. 09.2026 Click Here

अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।

Comments
Join the discussion. New comments are reviewed before publication.