Current Affairs 25 September 2026 UPSC SSC HSSC
Current Affairs 25 September 2026 UPSC SSC HSSC UPSC | SSC | HSSC | Railway | Banking
Current Affairs 25 September 2026 UPSC SSC HSSC
सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए Current affairs का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC HSSC SSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए current affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप Daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी Hindi और English दोनों लैंग्वेज में होगी । जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम current affairs के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम Current Affairs 25 September 2026 प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं- यहाँ अभी पढ़ने के बाद आप टेस्ट भी देना चाहते हो तो इस लिंक पर क्लिक करो या हमारी एप्लीकेशन Yogi Learning Hub को प्ले स्टोर से डाउनलोड करो और प्रैक्टिस करो-
TODAY NEWS HIGHLIGHT
- एशियाई खेल 2026 में मीराबाई चानू का ऐतिहासिक रजत, 28 वर्ष बाद भारोत्तोलन में भारत को पदक
- रजत शर्मा पुनः NBDA अध्यक्ष निर्वाचितः भारतीय समाचार प्रसारण एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में नेतृत्व परिवर्तन
- बुकर पुरस्कार 2026 की शॉर्टलिस्ट घोषितः छह उपन्यास दौड़ में, 9 नवंबर को विजेता की घोषणा
- RBI ने AIFI के InvIT और REIT निवेश के मूल्यांकन नियमों में किया संशोधन
- आयुष्मान भारत PM-JAY के 8 वर्षः सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की दिशा में भारत की प्रमुख पहल CADEMY
- WEF Chief Economists' Outlook 2026: भारत की विकास संभावनाओं को मिला वैश्विक स्तर पर सबसे मजबूत आकलन
- आंध्र प्रदेश पुलिस ने CDMP और SafeStay AP लॉन्च किए: AI एवं ड्रोन तकनीक से स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा
- विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026: सुरक्षित एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की भूमिका पर जोर
Current Affairs 25 September 2026 UPSC SSC HSSC
1. मीराबाई चानू ने एशियाई खेल 2026 में किस भार वर्ग में रजत पदक जीता ?
A - 48 किग्रा
B-49 किग्रा
C-50 किग्रा
D-53 किग्रा
उत्तर - B-49 किग्रा
आइची-नागोया एशियाई खेल 2026 में मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में 198 किग्रा कुल भार उठाकर रजत पदक जीता, जिससे एशियाई खेलों में भारोत्तोलन का भारत का 28 वर्ष का पदक-अंतराल समाप्त हुआ। इससे पहले 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी ने रजत जीता था; वहीं जय मीना ने सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला एशियाई खेल पदक हासिल किया।
2. NBDA के 2026-27 के लिए पुनः अध्यक्ष किसे चुना गया ?
A - जयंत मम्मेन मैथ्यू
B - रजत शर्मा
C - रचना बर्मन
D - क्षिप्रा जटाना
उत्तर - B - रजत शर्मा
रजत शर्मा को NBDA का 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया; NBDA में भारत के समाचार एवं समसामयिक मामलों के टीवी और डिजिटल प्रसारक शामिल है। 10वीं AGM में MM TV के जयंत मम्मन मैथ्यू को बोर्ड में शामिल किया गया, जबकि रचना बर्मन और क्षिप्रा जटाना को स्थायी निदेशक बनाया गया।
3. बुकर पुरस्कार 2026 के लिए कितने उपन्यास शॉर्टलिस्ट किए गए है?
A-4
B-5
C-6
D-8
उत्तर - C-6
बुकर पुरस्कार 2026 के लिए 163 पुस्तकों में से छह उपन्यास शॉर्टलिस्ट किए गए है, जिनमे पूर्व विजेता मार्लन जेम्स और डगलस स्टुअर्ट तथा पहली बार शॉर्टलिस्ट हुई रथका परी शामिल है। 2026 की निर्णायक मंडल की अध्यक्ष इतिहासकार मेरी बियर्ड है; विजेता को £50,000 और प्रत्येक शॉर्टलिस्टेड लेखक को £2,500 की पुरस्कार राशि मिलेगी।
4. RBI ने InvIT और REIT से जुड़े नियमों में संशोधन किन संस्थानों के लिए किया है?
A-NBFC
B-AIFI
C-SEBI
D - सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक
उत्तर - B-AIFI
RBI ने AIFI के निवेश पोर्टफोलियो में InvIT और REIT इकाइयों के वर्गीकरण व मूल्यांकन नियमों में संशोधन किया है, जिसमे सूचीबद्ध इकाइयों के लिए RBI के listed securities नियम लागू होंगे। गैर-सूचीबद्ध इकाइयों का मूल्यांकन संबंधित NAV के आधार पर होगा, जबकि NAV उपलब्ध न होने या निर्धारित शतों के पूरा न होने पर इकाई का मूल्य ₹1 माना जाएगा।
5. आयुष्मान भारत-PM-JAY के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष कितना स्वास्थ्य कवर मिलता है?
A - ₹2 लाख
B - ₹३ लाख
C-₹5 लाख
D - ₹10 लाख
उत्तर - C-₹5 लाख
आयुष्मान भारत-PM-JAY का शुभारंभ सितंबर 2018 में रांची से हुआ था, जिसके तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस एवं पेपरलेस स्वास्थ्य कवर मिलता है। योजना में 60 करोड़ से अधिक लोग, 48.54 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड और 38,000 से अधिक सूचीबद्ध अस्पताल शामिल है तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी इसके दायरे में शामिल किया गया है।
6. WEF ने 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि का अनुमान कितना लगाया है?
A-5.0%
B-6.2%
C-6.7%
D-7.1%
उत्तर - C-6.7%
WEF की सितंबर 2026 Chief Economists' Outlook में भारत की आर्थिक वृद्धि को मजबूत माना गया और 2026-27 के लिए GDP वृद्धि का अनुमान 6.7% रखा गया, जिसका प्रमुख आधार मजबूत घरेलू मांग है। हालांकि, ऊंची ऊर्जा कीमते, भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक विखंडन प्रमुख जोखिम है तथा 97% अर्थशास्त्रियों ने भू-राजनीतिक संघर्षा को वैश्विक अनिश्चितता का प्रमुख स्रोत माना।
7. आंध्र प्रदेश पुलिस ने CDMP और SafeStay AP प्लेटफॉर्म कब लॉन्च किए ?
A-20 सितंबर 2026
B-21 सितंबर 2026
C - 22 सितंबर 2026
D-25 सितंबर 2026
उत्तर - C - 22 सितंबर 2026
आंध्र प्रदेश पुलिस ने 22 सितंबर 2026 को गुंटूर में अपराध रोकथाम एवं निगरानी के लिए CDMP और SafeStay AP डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए, जिनमें AI, ड्रोन और डेटा-आधारित पुलिसिंग का उपयोग होगा। CDMP ड्रोन की लाइव फीड व AI विश्लेषण को केंद्रीकृत करता है, जबकि SafeStay AP होटल और PG की occupancy information के जरिए सुरक्षा एवं पुलिस समन्वय मजबूत करेगा।
8. विश्व फार्मासिस्ट दिवस की पहल किस संगठन द्वारा की गई थी ?
A-WHO
B - UNICEF
C- FIP
D-UNESCO
उत्तर -C- FIP
हर वर्ष 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों के योगदान और दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देना है। 2026 की थीम "Pharmacists: Meeting Global Health Needs" है, जो वैश्विक स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने में फार्मासिस्टों की भूमिका पर केद्रित है।
Also Check -
Today Current Affairs pdf - Click Here
Current Affairs - 24.09.2026 Click Here
Current Affairs - 23.09.2026 Click Here
Current Affairs - 22.09.2026 Click Here
Current Affairs - 21.09.2026 Click Here
Current Affairs - 20.09.2026 Click Here
Current Affairs - 19.09.2026 Click Here
Current Affairs -18. 09.2026 Click Here
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।

Comments
Join the discussion. New comments are reviewed before publication.