Current Affairs 28 September 2026 UPSC SSC HSSC
Current Affairs Featured Trending

Current Affairs 28 September 2026 UPSC SSC HSSC

YOGI ACADEMY Admin · 28 Sep 2026 · 8 views

Current Affairs 28 September 2026 UPSC SSC HSSC UPSC | SSC | HSSC | Railway | Banking

Current Affairs 28 September 2026 UPSC SSC HSSC


सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए Current affairs का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC HSSC SSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए current affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप Daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी Hindi और English दोनों लैंग्वेज में होगी । जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम current affairs के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम Current Affairs 28 September 2026 प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं- यहाँ अभी पढ़ने के बाद आप टेस्ट भी देना चाहते हो तो इस लिंक पर क्लिक करो या हमारी एप्लीकेशन Yogi Learning Hub को प्ले स्टोर से डाउनलोड करो और प्रैक्टिस करो-


TODAY NEWS HIGHLIGHT


  1. एशियाई खेल 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शनः शूटिंग में स्वर्ण, एथलेटिक्स में पदकों की झड़ी और कुल पदक संख्या 23 पहुँची
  2. BCCI ने मुथूट फिनकॉर्प को मार्च 2028 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का टाइटल स्पॉन्सर बनाया
  3. पंजाब सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का DA/DR बढ़ाकर 50% किया
  4. वरिष्ठ अभिनेता मुश्ताक खान का निधन, पाँच दशकों के फिल्मी करियर का हुआ अंत
  5. TTDI 2026 में भारत 31वें स्थान पर, पर्यटन विकास में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की तेज प्रगति का प्रस्तावः गैर-डेयरी उत्पादों को 'पनीर' नाम से बेचने पर रोक, उपभोक्ता संरक्षण पर जोर
  6. कल्पसर परियोजना के लिए भारत-नीदरलैंड सहयोगः जल सुरक्षा, तटीय इंजीनियरिंग और जलवायु लचीलापन पर जोर
  7. विश्व रेबीज दिवस 2026: रेबीज उन्मूलन के लिए 'वन हेल्य' दृष्टिकोण पर जोर



Current Affairs 28 September 2026 UPSC SSC HSSC


1. 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में भारत के लिए स्वर्ण पदक किसने जीता ?

A - सुरुचि सिंह और कमलजीत

B - मनप्रीत कौर और गुलवीर सिंह

C - बरानिका एलंगावन और नीरज कुमार

D - सीमा कुमारी और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर

A - सुरुचि सिंह और कमलजीत

उत्तर - A - सुरुचि सिंह और कमलजीत


आइची-नागोया एशियाई खेल 2026 में 25 सितंबर तक भारत ने 23 पदक-2 स्वर्ण, ४ रजत और 12 कांस्य जीते। शूटिंग में सुरुचि सिंह- कमलजीत ने स्वर्ण, जबकि एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह, मिश्रित 4×400 मीटर रिले टीम सहित कई भारतीय खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए।



2. BCCI ने मार्च 2028 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का टाइटल स्पॉन्सर किसे बनाया है?

A-IDFC First Bank

B-Muthoot Fincorp

C-SBI Life

D – Campa

उत्तर - B-Muthoot Fincorp


BCCI ने मुथूट फिनकॉर्प को मार्च 2028 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का टाइटल स्पॉन्सर बनाया है, जिसकी कुल डील ₹150 करोड़ तक है और प्रति मंच लगभग ₹4.3 करोड़ भुगतान होगा। Campa, SBI Life और ChatGPT घरेलू क्रिकेट के Associate Partners बने हैं, जबकि 2025 में भारत के खेल प्रायोजन बाजार में क्रिकेट की हिस्सेदारी ४०% रही।



3. पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के DA का कितने प्रतिशत किया है?

A-45%

B-48%

C-50%

D-52%

उत्तर - C-50%


पंजाब सरकार ने राज्य कर्मचारियों का DA और पेशनभोगियों का DR 42% से बढ़ाकर 50% कर दिया है, जो 1 सितंबर 2026 से प्रभावी है। इससे करीब 4 लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेशनभोगी लाभान्वित होंगे तथा लगभग ₹250 करोड़ का वित्तीय प्रभाव पड़ेगा, जिससे राज्य क Fiscal Space पर दबाव बढ़ सकता है।



4. मुश्ताक खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत किस फिल्म से की थी ?

A - Aashiqui

B-Welcome

C- Albert Pinto Ko Gussa Kyon Aata Hai

D- Hera Pheri

उत्तर - C- Albert Pinto Ko Gussa Kyon Aata Hai


हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र एवं सहायक अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर 2026 को 56 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 1980 में Albert Pinto Ko Gussa Kyon Aata Hai से करियर शुरू किया और 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया, जिनमे Welcome, Hera Pheri, Gadar और Stree 2 प्रमुख है।



5. TTDI 2026 में भारत का स्थान क्या रहा ?

A - 21वाँ

B-31वाँ

C - 41वाँ

D - 51वाँ

उत्तर - B-31वाँ


WEF के Travel & Tourism Development Index (TTDI) 2026 में भारत 110 अर्थव्यवस्थाओं में 31वे स्थान पर रहा, जबकि जापान प्रथम स्थान पर रहा; 2024-26 मे 92% अर्थव्यवस्थाओं के स्कोर में सुधार हुआ। भारत की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक संसाधन प्रमुख ताकत है, जबकि पर्यटन अवसंरचना, मानव संसाधन, व्यावसायिक वातावरण और पर्यावरणीय स्थिरता में सुधार की आवश्यकता है।



6. FSSAI ने गैर-दूध आधारित उत्पादों के लिए किस नाम के उपयोग पर रोक का प्रस्ताव रखा है?

A - दही

B - पनीर

C - मक्खन

D – घी

उत्तर - B - पनीर


FSSAI ने गैर-दूध आधारित 'Dairy Analogue' उत्पादों को 'पनीर' नाम से बेचने पर रोक लगाने का मसौदा जारी किया है, ताकि खाद्य लेबलिंग में उपभोक्ताओं को भ्रमित होने से बचाया जा सके। इस प्रस्ताव पर 60 दिनों में आपत्तियों व सुझाव मांगे गए है और यह अभी अंतिम नियम नहीं है; यह Food Safety and Standarde Act, 2006 से संबंधित है।



7. कल्पसर परियोजना किस राज्य से संबंधित है ?

A - महाराष्ट्र

B - गुजरात

C - राजस्थान

D - मध्य प्रदेश

उत्तर - B - गुजरात


24 सितंबर 2026 को India International Water Week के दौरान भारत और नीदरलैंड ने गुजरात की कल्पसर परियोजना के लिए दो त्रिपक्षीय MoU किए, जिसका उद्देश्य खंभात की खाड़ी में मीठे पानी का जलाशय बनाकर सौराष्ट्र की जल आवश्यकताओं को पूरा करना है। सहयोग में तटीय इंजीनियरिंग, लवणता प्रबंधन और जलवायु-लचीला बुनियादी ढाँचा शामिल है, जबकि परियोजना में हाईव रेल कॉरिडार और लगभग 2,470 मेगावाट हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा की भी परिकल्पना है।



8. रेबीज किस प्रकार का रोग है?

A - जीवाणुजनित और गैर-संचारी

B - वायरल और जूनोटिक

C - फंगल और गैर-संचारी

D - परजीवी और आनुवंशिक

उत्तर - B - वायरल और जूनोटिक


विश्व रेबीज दिवस हर वर्ष 28 सितंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य रेबीज के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके उन्मूलन के प्रयासों को बढ़ावा देना है; 2026 की थीम "Act Now: You, Me, Communities" है। रेबीज एक लगभग 100% घातक लेकिन रोकथाम योग्य जूनाटिक रोग है, जिसके नियंत्रण में भारत का National Rabies Control Programme, पशु टीकाकरण, समय पर PEP और वैज्ञानिक कुत्ता-जनसंख्या प्रबंधन महत्वपूर्ण है।


अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।


Also Check -

Today Current Affairs pdf - Click Here .

Current Affairs - 26.09.2026 Click Here

Current Affairs - 25.09.2026 Click Here

Current Affairs - 24.09.2026 Click Here

Current Affairs - 23.09.2026 Click Here

Current Affairs - 22.09.2026 Click Here

Current Affairs - 21.09.2026 Click Here

Current Affairs - 20.09.2026 Click Here

Current Affairs - 19.09.2026 Click Here

Current Affairs -18. 09.2026 Click Here



Share this article
Send this useful update to your friends or study group.
https://www.yogiacademylive.com/blog/current-affairs-28-september-2026-upsc-ssc-hssc

Comments

Join the discussion. New comments are reviewed before publication.

0 thread(s)
Be the first to start a discussion.
current affairs 2026 ssc exam